फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The gangster who killed a woman in Pilana reached Ratanpur Khurd.

Meerut News: पिलाना में महिला को मारने वाला गुलदार रतनपुर खुर्द पहुंचा

Wed, 21 Aug 2024 03:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
The gangster who killed a woman in Pilana reached Ratanpur Khurd.
- गुलदार को बेहोश करने के लिए दिनभर बैठी रही टीम
विज्ञापन

-वन विभाग ने पिंजरा लगवाया, छह किलोमीटर के दायरे में चल रहा अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पिलाना में महिला को मारने वाला गुलदार अब रतनपुर खुर्द तक पहुंच गया है। यह घटना स्थल से पांच किलोमीटर से ज्यादा दूर है। उसने किसी जानवर को मारा तो वन विभाग की टीम ने वहां डेरा डाल दिया है।
गांव पिलाना में चार दिन पहले गुलदार ने जंगल गई एक महिला को हमला कर मार दिया था। ग्रामीणों ने ट्रेन रोकी, सड़क पर जाम लगाया तो कई जिलों की टीम ने मिलकर गुलदार की तलाश शुरू कर दी। पिछले चार दिन से पांच किलोमीटर के दायरे में गुलदार की तलाश हो रही थी, पर वह कहीं नहीं मिला। मंगलवार को हीमपुर दीपा के पास रतनपुर खुर्द में गुलदार की मौजूदगी मिली। वहां उसने एक जानवर को मार डाला। इसके बाद वन विभाग के विशेषज्ञों की टीम दिनभर उसे ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए इंतजार में रही। देर शाम तक गुलदार नहीं लौटा। इसके बाद वहां पिंजरा लगवा दिया गया।
विज्ञापन

एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि ड्रोन कैमरों, ट्रैप कैमरों और टीम पैदल गश्त करके गुलदार को तलाश रही है। ग्रामीणों को भी गुलदार से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। पिंजरे लगवा दिए गए हैं, शीघ्र गुलदार के पकड़े जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed