फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The foundation of self-reliant India is the mantra of adopting Swadeshi: Arun Govil

आत्मनिर्भर भारत की नींव है स्वदेशी अपनाओ मंत्र : अरुण गोविल

Tue, 16 Sep 2025 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
The foundation of self-reliant India is the mantra of adopting Swadeshi: Arun Govil
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। उनका दिया मंत्र ‘स्वदेशी अपनाओ’ केवल नारा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव है। व्यापारियों का यह दायित्व है कि वह न केवल स्वयं इसका पालन करें, बल्कि उपभोक्ताओं को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जीएसटी दरों में कमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सांसद अरुण गोविल ने मंंगलवार को वेस्टर्न रोड स्थित एक होटल में आभार सभा आयोजित की। सांसद ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो छोटे व्यापारियों और आम जनता दोनों के लिए राहत दायक है। प्रधानमंत्री की जनोन्मुखी सोच के कारण आज देश आर्थिक दृष्टि से अधिक सक्षम और मजबूत हो रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती से व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। एमएलसी अश्विनी त्यागी ने जीएसटी दरों में कटौती को मोदी सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक बताया। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह फैसला व्यापारिक समुदाय में नया विश्वास जगाने वाला है। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां गरीब, व्यापारी, किसान और युवा सभी वर्गों के कल्याण के लिए हैं। इस दाैरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमलदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, व्यापारी नेता अरुण वशिष्ठ, अजय गुप्ता, कमल ठाकुर, नीरज त्यागी, विनय पाराशर, अमित शर्मा, पवन मित्तल, अनिल अग्रवाल, धीरज गोयल आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed