फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The firing was at home to pressure him to withdraw the lawsuit

मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए घर पर की थी फायरिंग

Mon, 23 Jun 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The firing was at home to pressure him to withdraw the lawsuit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में सागर भारती के घर पर करीब दो माह पूर्व फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उसने साथियों संग मिलकर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
के-ब्लॉक निवासी सागर भारती के घर पर 17 अप्रैल को कुछ लोगों ने मिलकर फायरिंग की थी। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए थे। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में सलेमपुर गांव निवासी फैजान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में फैजान ने बताया कि सागर भारती ने उसके खिलाफ घर में घुसकर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने मुकदमा वापस लेने का दबाव सागर पर बनाया था। इसमें सफल न होने पर अपने साथी जीशान और ओसामा संग मिलकर सागर भारती के घर पर फायरिंग की थी। फैजान के खिलाफ लोहियानगर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। जीशान और ओसामा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---
जानलेवा हमले में वांछित गिरफ्तार
मेरठ। ब्रह्मपुरी पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले वांछित आसिफ को गिरफ्तार किया है। माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी आसिफ ने अपने भाई साजिद, दोस्त इमरान सैफी और कैफ के संग मिलकर 30 मई की रात कपड़ा व्यापारी रशीद नगर लिसाड़ीगेट निवासी नदीम और उसके भांजे पर फायरिंग की थी। पैर में गोली लगने से नदीम घायल हो गया था। नदीम इमरान के बुलाने पर अपने बकाया रुपये लेने उसके घर गया था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed