फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fire kept burning again and again, the highway remained one-way for an hour

Meerut News: बार-बार धधकती रही आग, एक घंटे तक वनवे रहा हाईवे

Wed, 04 Oct 2023 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
The fire kept burning again and again, the highway remained one-way for an hour
दौराला (मेरठ)। बाइक से लदे कंटेनर में आग बार-बार धधकती रही, इसके चलते फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की मदद की।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मेरठ-मुजफ्फरनगर बार्डर पर दादरी गांव के पास रात करीब दस बजे कंटेनर को आग का गोला बनते देख हाईवे से गुजर रहे वाहन वहीं पर रुक गए। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। इस दौरान दादरी और भंगेला गांव के ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों की सहायता की। तेज हवा चलने से बार-बार कंटेनर में आग धधक रही थी, जिस कारण हाईवे वनवे करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली तो हाईवे पर यातायात सुचारू किया गया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को आरोपी चालक को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

----------
बिजनौर का निवासी है आरोपी चालक
ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पहले चालक दादरी गांव के पास कंटेनर सड़क किनारे रोककर खड़ा हो गया था और कंटेनर में करोड़ों रुपये की बाइक होने के बावजूद चालक शराब पी रहा था। आते-जाते ग्रामीणों ने उसे नशे में देखा था। मंगलवार शाम उसके हाथ से लोगों ने खून बहते देखा। लग रहा था कि उसने खुद ही अपना हाथ काटा है। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल से उसका फोटो भी ले लिया। कुछ देर बाद ही कंटेनर में आग लगने की ग्रामीणों को सूचना मिली लेकिन, चालक कंटेनर के कहीं भी आस-पास नहीं दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर चालक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पता चला कि चालक बिजनौर के बीरबलपुर पोस्ट हासुपुर निवासी अक्षय कुमार पुत्र बाबू सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed