{"_id":"69d1146d22f8a30c7e00528b","slug":"the-final-match-will-take-place-between-the-super-smashers-and-the-up-police-meerut-news-c-72-1-mct1009-151274-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुपर स्मैशर्स और यूपी पुलिस के बीच होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुपर स्मैशर्स और यूपी पुलिस के बीच होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में शनिवार को नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा सेमीफाइनल मैच हुआ। यह मैच सुपर स्मैशर्स और ब्लू कैप्स के बीच हुआ। इसमें सुपर स्मैशर्स ने शानदार जीत प्राप्त की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सुपर स्मैशर्स और यूपी पुलिस की टीम के बीच होगा। यह मुकाबला गंगानगर स्थित आईआईएमटी क्रिकेट मैदान में शाम छह बजे खेला जाएगा।
शनिवार को सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर सुपर स्मैशर्स के कप्तान सुखप्रीत सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसमें सुखप्रीत सिंह ने 48 गेंद में 68 रन और जगदीश बोहरा ने 15 गेंद में 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ब्लू कैप्स की ओर से गौरव नगर ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू कैप्स की टीम ने 16.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बनाए।
सुपर स्मैशर्स ने 61 रन से मैच जीता और फाइनल में जगह बनाई। ब्लू कैप्स की ओर से कुंज ने 30 गेंद में 47 रन और अजय सिंह ने 14 गेंद में 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सुपर स्मैशर्स की ओर से हरीश नेगी ने तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट और जगदीश नेगी ने 2.1 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सुखप्रीत सिंह को चुना गया। टूर्नामेंट आयोजक संजीव शर्मा ने दोनों टीमों को बधाई दी। इस मौके पर राजीव कुमार शर्मा, मेहुल शर्मा, पारस जैन, मयंक आदि मौजूद रहे।