फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The festival MLA inaugurated the travel shed

पूर्व विधायक ने किया यात्रा शेड का उद्घाटन

Sat, 30 Nov 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
The festival MLA inaugurated the travel shed
पूर्व विधायक ने किया यात्रा शेड का उद्घाटन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुत्रवधू एवं पूर्व विधायक प्रेमलता ने ग्राम दयालपुर मोड़ पर यात्री शेड का उद्घाटन किया। इससे पूर्व वह दयालपुर ग्राम प्रधान एवं भाजपा नेता बलराज सिंह गुर्जर के दो पुत्रों की सगाई समारोह में पहुंची।

सांसद राजवीर सिंह की पत्नी एवं पूर्व विधायक प्रेमलता यात्री शेड के उद्घाटन के उपरांत ग्राम दयालपुर प्रधान बलराज सिंह के आवास पर पहुंची। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में चहुमुखी विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा सबका साथ, सबका विकास के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सपा सरकार में खुलेआम गुंडा राज था, लेकिन भाजपा सरकार में गुंडे अपनी जगह पर पहुंच चुके हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, पूर्व चेयरमैन तिलकराम गुर्जर, तरुण कौशिक, हरपाल सिंह, फिरेराम धनतला, कुलदीप तोमर, सुशील चौहान, बाबीपाल, कपिल शर्मा, महेंद्र गिरी, अरुण कौशिक, ज्ञानेंद्र, विनोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान, कटार सिंह, कृष्णपाल, सोहनवीर, धर्मेंद्र पूठी, सुदेश कुमार, डॉ सुबोध, नरेंद्र भाटी, राजीव इंद्रराज, मनोज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed