{"_id":"5fc7bb2d8ebc3e5be028d870","slug":"the-farmers-of-baghpat-have-blocked-the-sindhu-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु बॉर्डर पर किसानों का जाम, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दिनभर रही जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंधु बॉर्डर पर किसानों का जाम, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दिनभर रही जाम की स्थिति
Wed, 02 Dec 2020 09:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलनरत है। किसानों ने बुधवार को हरियाणा के सिंधु बॉर्डर को जाम कर दिया। इससे हरियाणा से होकर दिल्ली जाने वाले सैकड़ों वाहन अधिक दूरी तय कर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पहुंच गए। इससे दिन भर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवीकलां टोल पर जाम जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
किसानों द्वारा सिंधु बॉर्डर जाम किए जाने की सूचना मिलते ही दिल्ली जाने के लिए सैकड़ों वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवीकलां टोल पर पहुंच गए। अचानक सैकड़ों की संख्या में वाहनों के पहुंचने पर जाम जैसी स्थिति हो गई। टोल कर्मियों ने अथक प्रयास कर दिल्ली जाने वाले वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पिता आंदोलन में डटे, तो बेटियों ने बदला खेतों का नजारा, फावड़ा थामे कर रहीं देखभाल
विज्ञापन
टोल मैनेजर प्रफुल्ल महेश्वरी ने बताया कि हरियाणा में किसानों ने सिंधु बॉर्डर पर जाम लगा रखा है। इसलिए हरियाणा से होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को दिल्ली सहारनपुर हाईवे से होकर दिल्ली जाना पड़ा। साथ ही मवीकलां टोल बूथ पर फास्ट टैग वाले वाहनों के लिए दो बूम पोल लगाए जाने का कार्य चल रहा है। इसलिए वाहनों को एक ही टोल से निकलवाया जा रहा है। अब फास्ट टैग वाले वाहन दो बूथों से होकर गुजरेंगे। इससे वाहन सवारों को टोल पर रुककर इंतजार नहीं करना पडे़गा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/