फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The family members have attacked on woman for dowry in a colony of Meerut

यूपी: छत से गिरी विवाहिता, मायके वालों ने लगाया जान से मारने का आरोप, जानें क्या है मामला

Fri, 23 Jul 2021 11:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Jul 2021 11:36 AM IST
सार

घायल महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए ससुराल वाले परेशान करते हैं। आरोप लगाया कि ससुराल वाले काफी समय से रुपयों की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने पर उन्होंने रेनू को जान से मारने की कोशिश की है।

विज्ञापन
The family members have attacked on woman for dowry in a colony of Meerut
मेरठ: मामले की जानकारी देते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला छत से गिर गई। इससे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  

विज्ञापन


ये है मामला
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी पुष्पेंद्र की शादी चार साल पहले रेनू निवासी दौराला से हुई थी। वहीं गुरुवार रात रेनू छत से गिर गई। इसके बाद मायके वालों ने कंकरखेड़ा थाने में हंगामा किया और आरोप आरोप लगाया कि पति और ससुराल वालों ने महिला को छत से फेंका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि महिला अभी बेहोशी की हालत में है। अस्पताल में भर्ती महिला को होश में आने के बाद पुलिस पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed