{"_id":"5f2db5968ebc3e3d125c00b9","slug":"the-expedition-recovered-17-kg-of-polythene-mawana-news-mrt4951674186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर 17 किग्रा पॉलिथीन बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर 17 किग्रा पॉलिथीन बरामद की
विज्ञापन
अभियान चलाकर 17 किग्रा. पॉलिथीन बरामद की
मवाना। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने नगर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर 17 किग्रा. पालिथीन बरामद की तथा 10 हजार 5 सौ रुपये का नगद जुर्माना वसूल किया है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर में आज पुलिस चौकी से लेकर दयानंद बाजार तक प्रतिबंधित पालिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें 17 किग्रा. पालिथीन के कैरी बेग, थर्माकोल प्लेट आदि जब्त किए गए।
जिसमें सीताराम, आशीष, महादेव किराना स्टोर, गणपति किराना स्टोर, ज्ञान दाल वाले, अनुभव, विजय कुमार, पवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, महबूब, यामीन, सुमितपाल, नीरज, अयोध्या प्रसाद आदि से 10 हजार 5 सौ रुपये नगद जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही ताज होटल व अजय पर 1500 रुपये जुर्माना आरोपित किया गया। ईओ ने बताया कि यदि उक्त दुकानदार जुर्माना जमा नहीं करते हैं तो एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य दुकानों को चेतावनी दी गई की कोई भी प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें। ईओ के साथ सफाई नायक मनोज, राकेश, सुजीत, नूर मोहम्मद सतपाल, मोहित पोसवाल, मोनू तथा मवाना थाने की पुलिस शामिल रही।