फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The entrance exam for Atal Residential School will be held on 22nd.

Meerut News: अटल आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा 22 को होगी

Tue, 06 Jan 2026 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
The entrance exam for Atal Residential School will be held on 22nd.
कक्षा छह में 160 और कक्षा नौ में 65 छात्र- छात्राओं का चयन होगा, 31 तक आवेदन कर सकते हैं पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे
विज्ञापन

सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के बुलंदशहर स्थित ग्राम कौंदू आवासीय विद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी का होगी। इसके लिए 31 जनवरी तक पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कक्षा छह में 160 और कक्षा नौ में 65 छात्र- छात्राओं का चयन होगा।
कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों को निशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मेरठ मंडल का आवासीय विद्यालय ग्राम कौंदू सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर में स्थापित है। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि चार साल से जिस कर्मचारी ने नवीनीकरण नहीं कराया है उसके बच्चे पात्र नहीं होंगे। इसलिए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 31 जनवरी 26 तक नवीनीकरण करना होगा। कक्षा छह के अभ्यार्थी जिनका जन्म 1 मई 2014 से 21 जुलाई 2016 और कक्षा नौ के अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के मध्य होना चाहिए।
विज्ञापन

कक्षा छह के पेपर में मानसिक क्षमता परीक्षण का पेपर 40 प्रश्नों का होगा। यह पेपर 50 अंकों का होगा। इसका समय 60 मिनट होगा। अंक गणित परीक्षा 20 प्रश्न, अंक 25, समय 30 मिनट, भाषा परीक्षण 20 प्रश्न, अंक 25 और समय 30 मिनट रखा गया है। कक्षा नौ की परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी 15 अंक, गणित, विज्ञान के अंक 35 रखे गए है। इसका आवेदन पत्र उप श्रमायुक्त कार्यालय बेगम ब्रिज, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed