फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The entire market should be closed during the weekly shutdown, otherwise cancel it

Meerut News: साप्ताहिक बंदी में पूरा बाजार हो बंद, नहीं तो इसे करें निरस्त

Fri, 14 Feb 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 14 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The entire market should be closed during the weekly shutdown, otherwise cancel it
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अधिकारियों व श्रमिक संघ की बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि साप्ताहिक बंदी पूरा बाजार बंद हो या फिर इसको निरस्त किया जाए। वहीं श्रमिकों ने साप्ताहिक बंदी की मांग उठाते हुए दुकान खोलने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारी संजीव जैन के ने कहा कि साप्ताहिक बंदी शाेरुम संचालकों पर भी लागू होनी चाहिए। यदि वहां लागू नहीं हो सकती तो व्यापारी बाजार बंद नहीं रखेंगे। व्यापार मंडल के महामंत्री नवनीत जैन ने कहा कि सरकार ने तय नियमों के मुताबिक श्रमिकों को छुट्टी देने की सुविधा है और सभी मानकाें से काम करने के लिए तैयार है। बाजार में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

आशीष जैन ने कहा कि व्यापारी श्रमिकों को उनकी सुविधा के अनुसार महीने में चार छुट्टियां देते हैं और बुधवार के दिन अपना प्रतिष्ठान खोलते हैं, ताकि व्यापार में नुकसान न हो। श्रमिकों को भी कोई परेशानी नहीं होती है। गौरव जैन ने कहा कि कुछ लोग श्रमिकों को भड़काने का कार्य करते हैं, जो व्यापारियों के हित में नहीं है। ऐसे में दोनों का समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभात कुमार जैन ने कहा कि व्यापारी समाज का एक हिस्सा है और एक दूसरे का साथ देते है। साप्ताहिक बंदी का नियम सभी पर लागू होना चाहिए। सभी सिंगल स्टोर, मल्टी नेशनल स्टोर को साथ में बंद किया जाए, ताकि बंदी पूर्ण रूप से लागू हो सकें। मुदित जैन ने कहा कि सभी के हित में कार्य करने के लिए कहा।

श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने कहा कि जिले में अलग-अलग शहरों व कस्बों में साप्ताहिक छुट्टी रहनी चाहिए, ताकि श्रमिक भी अपना जरूरी कार्य कर सकें। एडीएम पंकज वर्मा ने कहा कि साप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से लागू कराई जाएगी और जिनके पास लाइसेंस है, वह श्रमिकों को सुविधा के अनुसार छुट्टी देने की शर्त पूरी करने पर साप्ताहिक बंदी में दुकान खोल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed