फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The divisional team has been selected for the state-level gymnastics competition.

Meerut News: प्रदेशीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम चयनित

Sat, 27 Dec 2025 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
The divisional team has been selected for the state-level gymnastics competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में एक से तीन जनवरी तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ जिलों से आए खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। ट्रायल के बाद पुरुष वर्ग की टीम में मेरठ से विशाल आर्य, अंबर, वंश, शिवांश कुमार और अभिनव का चयन हुआ। बुलंदशहर से प्रशांत को चुना गया। महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर से दिव्यांशी दास, मेरठ से रेनू सिंह, अग्रिमा, दृष्टि राजपूत, फैजा का चयन किया गया। इस मौके पर टीम को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और कोच निर्मला ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed