जानीखुर्द। सीएलएम इंटर कॉलेज जानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म माह के अवसर पर विभिन्न प्रेरणादायी एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को संदेश देते राष्ट्रसेवा, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य कुसुमलता ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं प्रधानाचार्या कुसुमलता द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया, मुनेश बाफर, सुशील आडवाणी, अभिमन्यु सांगवान, वेदपाल फौजी प्रधान, मनोज मल्लापुर, राहुल तेवतिया आदि मौजूद रहे।