फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The day was dark due to storm and rain, the weather became pleasant.

Meerut News: सुबह-रात को जमकर बारिश, आंधी से आम की फसल को नुकसान

Wed, 13 May 2026 10:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 13 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The day was dark due to storm and rain, the weather became pleasant.
अमर उजाला....दिन में छाया अंधेरा...सुबह लगभग 9 बजे अचानक छाया अंधेरा, तेज हवा, बिजली की कड़कने 
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, पेड़-होर्डिंग टूटे
विज्ञापन

दिन में हुआ अंधेरा, लाइट जलाकर गुजरे वाहन
-आज भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला है। बुधवार सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। रात को भी जमकर बारिश हुई। कुछ जगह आंधी में र्होडिंग, पेड़ टूट गए। आम की फसल को भी नुकसान की आशंका है। शहर में कई स्थानों पर बिजली ठप रही।
सुबह नौ बजे आंधी और बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि सुबह 9 बजे हाईवे पर लाइट जलाकर वाहन स्वामियों को निकलना पड़ा। सुबह तेज आंधी के कारण जनजीवन भी प्रभावित रहा। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तेज हवाओं और बारिश के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सड़क किनारे लगे अस्थायी टीन शेड और दुकानों के बाहर रखा सामान भी अस्त-व्यस्त हो गया। हांंलाकि दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ी लेकिन रात करीब 10 बजे फिर से मौसम बदला और करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश का असर आम की फसल पर भी पड़ा है। आंधी के कारण पेड़ों से बड़ी संख्या में आम नीचे गिर गए, जिससे फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आने तथा प्रदूषण स्तर कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में तीन एमएम बारिश, 190 रहा एक्यूआई
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 3 मिमी दर्ज की गई। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 190 दर्ज किया गया। गंगानगर में 202, जयभीम नगर में 98, एमआईईटी कॉलेज के पास 269, पल्लवपुरम में 192 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।

अमर उजाला....दिन में छाया अंधेरा...सुबह लगभग 9 बजे अचानक छाया अंधेरा, तेज हवा, बिजली की कड़कने 

अमर उजाला....दिन में छाया अंधेरा...सुबह लगभग 9 बजे अचानक छाया अंधेरा, तेज हवा, बिजली की कड़कने 

अमर उजाला....दिन में छाया अंधेरा...सुबह लगभग 9 बजे अचानक छाया अंधेरा, तेज हवा, बिजली की कड़कने 

अमर उजाला....दिन में छाया अंधेरा...सुबह लगभग 9 बजे अचानक छाया अंधेरा, तेज हवा, बिजली की कड़कने 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed