{"_id":"6ae35070a902b155e708bb0d","slug":"the-crushing-season-at-kinouni-mill-will-begin-on-november-5-meerut-news-c-14-mrt1066-1343037-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किनौनी मिल का पेराई सत्र 5 नवंबर से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किनौनी मिल का पेराई सत्र 5 नवंबर से होगा शुरू
विज्ञापन
मेरठ। गन्ना विभाग की ओर से पेराई सत्र की तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। मेरठ में अधिकांश मिल 2 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। वहीं 2 नवंबर से ही शुरू होने वाली किनौनी मिल अब 5 नवंबर से शुरू होगी। इसके अलावा किसानों ने मिल पर अभी तक बकाया लगभग 2 करोड़ रुपये मिल चलने से पहले भुगतान कराए जाने की मांग की है।
मेरठ जिले में छह मिल संचालित हैं। इनमें दौराला मिल, मवाना मिल, सकौती, नंगलामल, मोहिउद्दीनपुर और किनौनी मिल शामिल हैं। इनमें मवाना, दौराला, नंगलामल मिल 2 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। सकौती मिल 4 नवंबर से शुरू होगी। इसे लेकर मिल प्रबंधन की ओर से भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। किनौनी मिल जो कि 2 नवंबर से शुरू होनी थी, अब वह 5 नवंबर से संचालित होगी। इसके अलावा मोहिउद्दीनपुर मिल 7 नवंबर से चलाए जाने की बात कही जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किनौनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान पेराई सत्र शुरू होने से पहले कराने की मांग की है। साथ ही उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने मिल संचालन से पूर्व सभी मिल प्रबंधकों के लिए मिल यार्ड में व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसान ई गन्ना एप पोर्टल पर जाकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।