फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crushing season at Kinouni mill will begin on November 5.

Meerut News: किनौनी मिल का पेराई सत्र 5 नवंबर से होगा शुरू

Thu, 29 Oct 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
The crushing season at Kinouni mill will begin on November 5.
मेरठ। गन्ना विभाग की ओर से पेराई सत्र की तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। मेरठ में अधिकांश मिल 2 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। वहीं 2 नवंबर से ही शुरू होने वाली किनौनी मिल अब 5 नवंबर से शुरू होगी। इसके अलावा किसानों ने मिल पर अभी तक बकाया लगभग 2 करोड़ रुपये मिल चलने से पहले भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मेरठ जिले में छह मिल संचालित हैं। इनमें दौराला मिल, मवाना मिल, सकौती, नंगलामल, मोहिउद्दीनपुर और किनौनी मिल शामिल हैं। इनमें मवाना, दौराला, नंगलामल मिल 2 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। सकौती मिल 4 नवंबर से शुरू होगी। इसे लेकर मिल प्रबंधन की ओर से भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। किनौनी मिल जो कि 2 नवंबर से शुरू होनी थी, अब वह 5 नवंबर से संचालित होगी। इसके अलावा मोहिउद्दीनपुर मिल 7 नवंबर से चलाए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किनौनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान पेराई सत्र शुरू होने से पहले कराने की मांग की है। साथ ही उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने मिल संचालन से पूर्व सभी मिल प्रबंधकों के लिए मिल यार्ड में व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसान ई गन्ना एप पोर्टल पर जाकर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed