फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The crowd crossed three districts, four police stations and five outposts to reach Dadri.

Meerut News: तीन जिले, चार थाने, पांच चौकी पार कर दादरी पहुंच गई भीड़

Mon, 22 Sep 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The crowd crossed three districts, four police stations and five outposts to reach Dadri.
दौराला। दादरी गांव में गुर्जर स्वाभिमान पंचायत की घोषणा के बाद भी पुलिस बल ने नोटिस भेजने के साथ ही एक दिन पहले गांव पहुंचकर बिना अनुमति पंचायत करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस ही नहीं खुफिया विभाग का सूचना तंत्र इस मामले मे फेल साबित हुआ। नोएडा-ग्रेटर नोएडा से मेरठ और फिर नेशनल हाईवे के चार थाने तथा पांच चौकी पार कर युवाओं की भीड़ दादरी पहुंच गई।
विज्ञापन

पंचायत की घोषणा के बाद मेरठ के गुर्जर बाहुल्य गांव में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में गुर्जर समाज के लोगों से दादरी पहुंचने की अपील की गई। पुलिस ने मामला शांति से निपट जाए इसको लेकर नोटिस की प्रक्रिया और गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की लेकिन भीड़ गांव तक पहुंच जाएगी इसका पुलिस और खुफिया विभाग अनुमान नहीं लगा सका। पंचायत के घोषणा के बाद भी मेरठ जनपद के बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात नहीं किया गया। जिस कारण रविंद्र भाटी नोएडा से गाजियाबाद होते हुए मेरठ पहुंच गए। वे परतापुर, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, दौराला थाने के साथ शोभापुर, योगीपुरम, मोदीपुरम चेकपोस्ट, दुल्हैड़ा, सकौती चौकी पार कर दादरी पहुंच गए। उधर, सहारनपुर से भी लोग दादरी पहुंचे। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर भी अपने साथियों के साथ पहुंचे। भीड़ में मेरठ के लोग कम ही थे। दूसरे जिलों से पंचायत में शामिल होने आने आए लोग आसानी से दादरी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed