फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple bodies has been found in kazipur village at Meerut

यूपी: कमरे में पड़े मिले दंपती के शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Aug 2020 04:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Aug 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
The couple bodies has been found in kazipur village at Meerut
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर में मंगलवार को एक मकान के भीतर दंपती के शव पड़े मिले। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से हापुड़ के गढ़ क्षेत्र निवासी सोनू उर्फ कर्ण पुत्र केशपाल पिछले करीब छह माह से गांव काजीपुर में किराए का मकान लेकर पत्नी रेशमा के साथ रहता था। करण ने दो वर्ष पूर्व जलालपुर निवासी बालकिशन की पुत्री रेशमा से प्रेम विवाह किया था। मृतक के माता-पिता और उसका बड़ा भाई काशीराम कॉलोनी में रहते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जब कर्ण के परिजन उससे मिलने के लिए पहुंचे तो कमरे में दोनों के शव मिले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जिसमें मृत अवस्था में महिला तो बेड के नीचे पड़ी थी और सोनू फांसी के फंदे पर पंखे से लटका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी कुछ दिन पहले ही उनका मेरठ के मेडिकल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था जिसमें मारपीट भी हुई थी। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि अब आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा था। उसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


यह भी पढ़ें: यूपी: ब्लाक प्रमुख पति के भाई ने खुलेआम की हर्ष फायरिंग, खूब वायरल हो रहा वीडियो

वहीं दोनों मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे गए हैं। इस बीच फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

सीओ किठौर व इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed