फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the city unit does not have the right to operate the plant

नागर इकाई को प्लांट संचालन का अधिकार नहीं

Tue, 08 Sep 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
the city unit does not have the right to operate the plant
मेरठ। अपर गंगनहर स्थित भोला की झाल पर 400 करोड़ रुपये की लागत से बनी गंगाजल परियोजना के संचालन और रखरखाव में बड़ा खेल है। नगर निगम के महाप्रबंधक जलकल के निरीक्षण में प्लांट में मिली खामियों ने जल निगम की नागर इकाई की पोल खोल दी है। उन्होंने जल निगम की यांत्रिकी शाखा से प्लांट संचालन और रखरखाव का प्रस्ताव मांगा है। वहीं, नगर आयुक्त अरविंद कुमार चौरसिया भी पूर्व में प्लांट को नगर निगम के हैंडओवर करने की मांग जल निगम के प्रबंध निदेशक से कर चुके हैं। इसके चलते नगर निगम ने दूसरी तिमाही के 81 लाख रुपये नागर इकाई को नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जेएनएनयूआरएम के तहत करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से भोला झाल पर 100 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया। वहीं, 21 किलोमीटर लंबी मुख्य पेयजल लाइन के साथ नौ भूमिगत जलाशय बनाए गए। प्लांट संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी जल निगम की यांत्रिकी शाखा की होती है। हालांकि प्लांट को स्थापित करने वाली जल निगम की सिविल शाखा संचालन और रखरखाव एक अन्य कंपनी से करा रही है। इसकी एवज नगर निगम से हर महीने 27 लाख रुपये का भुगतान पिछले तीन वर्षों से लिया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है। वहीं, महापौर सुनीता वर्मा ने मई में प्लांट का आकस्मिक निरीक्षण किया था। उन्हें 24 बिंदुओं पर खामी और अनियमितता मिली थीं। इसके बाद नागर इकाई को खामियां दूर करने के लिए कहा था। इस बीच नगर आयुक्त ने जल निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर प्लांट को नगर निगम के हैंडओवर करने की मांग की थी। हालांकि इसका समाधान नहीं हो सका है। दो दिन पहले महाप्रबंधक जलकल रतन लाल ने टीम के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। उन्हें 24 बिंदुओं पर कोई सुधार नहीं मिला। इस पर रतन लाल ने प्लांट को नागर इकाई से वापस लेकर यांत्रिकी शाखा को सौंपने का प्रस्ताव रखा। यांत्रिकी शाखा को पत्र भेजकर संचालन और रखरखाव का प्रस्ताव भेजने के लिए भी कहा। इस बारे में नगर निगम के महाप्रबंधक जलकल रतन लाल ने बताया कि नागर इकाई को प्लांट संचालन और रखरखाव का अधिकार नहीं है। इसे शुरूआत से ही यांत्रिकी शाखा को दिया जाना चाहिए था। प्लांट के निरीक्षण में भारी कमियां मिली हैं। इन्हें दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, यांत्रिकी शाखा से इसके संचालन एवं रखरखाव का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed