{"_id":"69edfda5e6f9930eef0c590c","slug":"the-children-celebrated-lord-mahavirs-gyan-kalyanaka-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1171284-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बच्चों ने भगवान महावीर का ज्ञान कल्याणक मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बच्चों ने भगवान महावीर का ज्ञान कल्याणक मनाया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ की ओर से महावीर जयंती भवन में रविवार को प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर सौरभ जैन सराफ के संयोजन में किया गया। शिविर में 70 से अधिक बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। बच्चों ने भगवान महावीर का ज्ञान कल्याणक मनाया। सौरभ जैन ने बच्चों को बताया कि महावीर भगवान ने दीक्षा के लगभग साढ़े बारह वर्ष पश्चात ज्ञान प्राप्त किया। इसके बाद इंद्र द्वारा समवशरण की रचना की गई लेकिन 66 दिनों तक दिव्य ध्वनि प्रकट नहीं हुई। बाद में गौतम गणधर के आगमन से भगवान की दिव्य वाणी का लाभ समस्त जीवों को प्राप्त हुआ।
शिविर के दौरान देवेंद्र जैन, अतुल जैन, गौरव जैन एवं श्वेतांक जैन ने बच्चों को प्रक्षाल की विधियां सिखाईं। वहीं राहुल जैन, वैभव जैन, सम्यक जैन एवं अमन जैन ने पूजन विधि सम्पन्न कराई। आज के प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य विकास जैन, मीकिन जैन एवं पर्व जैन को प्राप्त हुआ। अनन्या जैन को विशिष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को पुरस्कार कंचन जैन ने वितरित किए। अगला शिविर तीन मई को लगेगा।