हाईवे पर ट्रक में जा घुसी दूल्हा-दुल्हन की कार, मची चीख- पुकार, कई की हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौराला कस्बे के सामने दिल्ली से शादी करके लौट रहे दूल्हे की कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं, हादसे के बाद बरातियों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने टोल एंबुलेंस को जानकारी दी। इस पर टोल एंबुलेंस से घायलों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हादसा, बच्चे समेत तीन की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक की शादी दिल्ली में तय हुई थी। वह बुधवार रात में बरात लेकर दिल्ली गया था। वहां से गुरुवार सुबह करीब आठ बजे दुल्हन को लेकर मुजफ्फरनगर लौट रहा था। बताया कि इसी दौरान कार चालक को नींद आ गई थी। इससे बेकाबू कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। दुर्घटना के बाद बरातियों में चीख पुकार मच गई।
वहीं मौके पर एकत्र लोगों ने किसी तरह दूल्हा-दुल्हन, दोस्त अनुज शर्मा और शुभम को गंभीर हालत में गाड़ी से बाहर निकाला। टोल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: दुर्घटनाओं में दो की मौत, नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, युवक ने क्रेन से टकराकर दम तोड़ा
बताया गया कि दुल्हन की हालत में सुधार है, लेकिन बाकी तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई है। हादसे में कार आगे की तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दौराला थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/