फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two people died and one injured in two different accidents in Saharanpur District

सहारनपुर: दुर्घटनाओं में दो की मौत, नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, युवक ने क्रेन से टकराकर दम तोड़ा

Thu, 21 Nov 2019 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Nov 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
two people died and one injured in two different accidents in Saharanpur District
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार सुबह दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है। यहां नुकड़ थानाक्षेत्र में चंडीगढ़ से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


वहीं दूसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ जहां एक युवक की क्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस टीमें दोनों जगह मौके पर पहुंची और मामलों की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान निवासी रघु भूषण गुप्ता अपनी पत्नी अनुराधा (उम्र 60 वर्ष) के साथ कार से चंडीगढ़ गए हुए थे। गुरुवार सुबह वह चंडीगढ़ से लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह मानकमऊ नहर के पास पहुंचे तभी अचानक कार असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। जिससे अनुराधा की मौत हो गई, जबकि रघु भूषण गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना देहात कोतवाली के चिलकाना रोड पर हुई। यहां सुबह के समय देहात कोतवाली के मोहल्ला शंकर पुरी निवासी सौरभ (उम्र 20 वर्ष) पुत्र विजय को बाइक से लेकर हलालपुर की ओर से अपने घर जा रहा था। जब वह चिल्काना रोड पर पहुंचा, तभी सड़क पर कट से उसने निकलने का प्रयास किया है। 

इसी दौरान सामने से क्रेन आ गई और वह क्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed