{"_id":"5dd6cef08ebc3e54bc047b4d","slug":"three-died-including-a-baby-in-road-accident-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हादसा, बच्चे समेत तीन की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हादसा, बच्चे समेत तीन की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल
Fri, 22 Nov 2019 01:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर के पास गुरुवार शाम को एक बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक पर सवार मासूम बच्चे समेत तीन की मौत हो गई। मरने वाले बच्चे की मां की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
पल्लवपुरम क्षेत्र के सोफीपुर निवासी सर्वेश (36) पुत्र ओम प्रकाश अपनी मां राजकली के साथ एक शादी समारोह में गाजियाबाद गया था। सर्वेश के साथ टीपीनगर के चौहानपुरी निवासी राजेंद्र की पत्नी सीमा (32), उसका बेटा आदि (4) भी थे। चारों बाइक से गाजियाबाद से मेरठ आ रहे थे। बाइक सर्वेश चला रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
बताया गया कि मोहिउददीनपुर में होटल रायल एप्पल के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने प्रेशर हार्न बजा दिया। इससे सर्वेश हड़बड़ा गया और उसकी बाइक सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। मासूम आदि की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को पुलिस ने सुभारती अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान सर्वेश और उसकी मां राजकली की मौत हो गई। सीमा की हालत गंभीर है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/