फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the bku will do stike if the front coridoor station will not make in meerut

मेरठ में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का स्टेशन ना बनने पर भाकियू करेगा आंदोलन

Mon, 03 Aug 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
the bku will do stike if the front coridoor station will not make in meerut
फ्रेट कॉरिडोर का मेरठ में स्टेशन बनाने की मांग को लेकर बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : LAWARD
दौराला(मेरठ)। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में खुर्जा व सहारनपुर में स्टेशन बनाए जाने के आदेश के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों में रोष फैल गया। उन्होंने रविवार को बैठक कर मेरठ में स्टेशन बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरठ औद्योगिक इकाई, खेल, सब्जी व फल मंडी का हब है। इसके बावजूद भी मेरठ की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि यदि मेरठ में स्टेशन नहीं बनाया गया तो वह इसको लेकर जल्द आंदोलन करेंगे। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के आवास पर रविवार को बैठक की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के लिए मेरठ के किसानों ने भी अपनी जमीन सरकार को दी है। मेरठ औद्योगिक इकाई, छह चीनी मिल सहित खेल का बड़ा हब बना जा रहा है। उसके बाद भी रेलवे मेरठ की अनदेखी कर रहा है। कहा कि मेरठ में स्टेशन बनना चाहिए था। कहा कि सालों से हस्तिनापुर में रेल चलाने मांग चल रही है, लेकिन आज तक यह सपना ही है। चेतावनी दी कि अगर मेरठ में स्टेशन नहीं बनाया गया तो भाकियू आंदोलन करने पर विवश होगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में रेलव मंत्री को ज्ञापन भेजकर मेरठ में स्टेशन बनाए जाने की मांग की है। बैठक में ओमपाल सिंह, ओमवीर सिंह, सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, भारत सिंह, हरेंद्र, जीत सिंह, रविंद्र, विशाल, मोनू, सुशील, बलराम, कर्मवीर, रजनीश, वीरेंद्र, जयवीर व बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed