फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The BKU Sangharsh Morcha formulated a strategy for protests and sit-ins.

Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई

Wed, 30 Sep 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
The BKU Sangharsh Morcha formulated a strategy for protests and sit-ins.
भाकियू संघर्ष मोर्चा की बैठक में शामिल कार्यकर्ता। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की बैठक में 3 अक्तूबर को मवाना तहसील पर होने वाले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
गांव ढिकौली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान के कार्यालय पर बुधवार को संपन्न हुई संगठन की बैठक में 3 अक्तूबर को तहसील पर होने वाले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने तहसील व नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिजली विभाग की मनमानी, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, शहर में लगने वाली अवैध पैठ, मवाना शुगर मिल की मनमानी, मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम व अवैध पार्किंग और बारिश के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने जैसी विभिन्न जनहित एवं किसान समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान व जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान ने उमेश चौधरी को तहसील अध्यक्ष मवाना, सचिन चौहान (जॉनी) को नगर अध्यक्ष, प्रिंस चौहान को युवा नगर अध्यक्ष, चौहान को युवा नगर उपाध्यक्ष, केशव चौहान, यशवंत चौहान, राजेंद्र (रोनित) व राज चौहान को नगर मंत्री, योगेंद्र (पप्पी) को तहसील सचिव, वीरसेन चौहान को तहसील उपाध्यक्ष, गोपाल चौहान को नगर उपाध्यक्ष और अनुज चौहान को नगर मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं ठाकुर शनि प्रताप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed