फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Bharatiya Kisan Union submitted a 13-point memorandum.

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन ने 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा

Tue, 27 Oct 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
The Bharatiya Kisan Union submitted a 13-point memorandum.
तहसील परिसर में ज्ञापन देने से पूर्भ भाकियू धनसिंह कोतवाल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरना देते ह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के किसानों ने मंगलवार को तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने क्षेत्र के किसान, मजदूर, विद्यार्थी और ग्रामीणों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की।
ज्ञापन में क्रांतिनायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग की गई। उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और योगदान को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने को कहा गया। किसानों ने गन्ने का भाव 6 से 7 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित करने की मांग की। बकाया गन्ना भुगतान का ब्याज दिलाने और सहकारी समितियों पर खाद व बीज उपलब्ध कराने को भी कहा। जिला सहकारी बैंक में किसानों की समस्याओं के समाधान करने, मवाना-मखदूमपुर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूत सड़क निर्माण की मांग भी की गई।
विज्ञापन

अलीपुर मोरना निडावली चौराहे के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और एंबुलेंस उपलब्ध कराने, मोरना व आसपास के क्षेत्र को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने, लावारिस गोवंश से फसलों की रक्षा करने और अलीपुर मोरना एवं गढ़ी गांव में विद्युत लाइनों की समस्याओं के समाधान करने, पाली के सरकारी विद्यालय का नाम अमर शहीद जगवीर सिंह गुर्जर के नाम पर रखने, खतौनी में गलत हुए अंशों को ठीक कराने की मांग भी की गई। धरने में अनमोल भड़ाना, लीले सिंह, श्रीराम, प्रदीप नागर, जयवीर नंबरदार समेत कई किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed