फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The adventures of the American Premier League T-20 By 15 December

अमेरिकन प्रीमियर लीग के सीजन तीन का रोमांच 15 दिसंबर से

Thu, 21 Nov 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
The adventures of the American Premier League T-20 By 15 December
अमेरिकन प्रीमियर लीग टी-20 का रोमांच 15 से
विज्ञापन

मेरठ। अमेरिकन प्रीमियर लीग टी-20 के सीजन-3 का रोमांच 15 दिसंबर से शुरू होगा। टूर्नामेंट में चार पूल के अंतर्गत कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह पहला मौका होगा कि जब हर पूल से एक टीम को कुल चार मुकाबले खेलने को मिलेंगे। टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर होगा।

बुधवार को करन पब्लिक स्कूल में हुई प्रेसवार्ता में अमेरिकन इंस्टीट्यूट के महाप्रबंधक व लीग के अध्यक्ष डॉ. विक्रम लांबा ने बताया कि शहर में कार्पोरेट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो साल पहले अमेरिकन प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई थी। काफी हद तक इसमें सफलता भी मिली है। जिन क्रिकेट प्रतिभाओं को किसी कारण आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल सका, उन्होंने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है। कुल 16 टीमें खिताब के लिए दावेदारी पेश करेंगी, जिनमें पीडब्ल्यूडी, उत्तर प्रदेश पुलिस, मार्क इलेवन, मेरठ वारियर्स, गंगानगर इलेवन, अमेरिकन इंस्टीट्यूट, जेकेएमसीसी, डीएमसीसी टीमें प्रमुख हैं। 24 नवंबर टीमों की एंट्री का अंतिम समय रखा गया है। प्रेसवार्ता में वरुण कुमार, संजीव, निमेश वशिष्ठ, रॉनित यादव के अलावा क्रिकेट कोच अतहर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed