फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The advent of the Lord provides an opportunity for introspection: Martin Rawat

आत्मचिंतन का अवसर देता है प्रभु का आगमन काल : मार्टिन रावत

Mon, 22 Dec 2025 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
The advent of the Lord provides an opportunity for introspection: Martin Rawat
सरधना। ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में क्रिसमस महोत्सव से पूर्व प्रार्थना सभा में शामिल श्रद्धालु। सं
ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में क्रिसमस महोत्सव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में क्रिसमस महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को चर्च परिसर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। धर्मगुरुओं ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव को सेवा, प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। प्रभु के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को धन्य बनाया जा सकता है।
प्रार्थना सभा में पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन रावत ने कहा कि प्रभु यीशु का आगमन काल दुनिया के उत्थान का समय रहा है। हम उनके आगमन के एक और चरण के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव कल्याण के लिए अपना बलिदान दिया। प्रभु का जन्म ऐसे समय में हुआ जब चारों ओर अंधकार था और शांति का वातावरण था। उसी अंधकार में प्रभु यीशु का प्रकाश संसार के लिए आशा बनकर आया।
विज्ञापन

फादर मार्टिन रावत ने कहा कि आगमन काल हमें आत्मचिंतन का अवसर देता है। इस समय हमें अपने जीवन में बदलाव लाकर पापों का त्याग करना चाहिए और आपसी मनमुटाव को समाप्त करना चाहिए। जब तक मनुष्य अपने पिछले पापों के लिए पश्चाताप नहीं करता, तब तक वह आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर वलेरियन पिंटो ने कहा कि प्रभु यीशु अपने पिता की इच्छा को पूर्ण करने के लिए मानव रूप में धरती पर आए। उन्होंने मानवता के उद्धार के लिए क्रूस पर अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रेम, दया, विश्वास और सहनशीलता जैसे गुणों को अपनाते हैं और अपना समय प्रार्थना में बिताते हैं तो यही सच्चे अर्थों में जागते रहने का संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed