फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   TGT: Room invigilators will not be able to take mobile in the examination

टीजीटी : परीक्षा में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे कक्ष निरीक्षक

Tue, 02 Dec 2025 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
TGT: Room invigilators will not be able to take mobile in the examination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की छह, सात और 21 दिसंबर को होने वाली टीजीटी (ट्रेंड ग्रेचुएट टीचर) परीक्षा में पूरी सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
नोडल प्रशिक्षण अधिकारी प्रशांत चौधरी ने कहा कि यह परीक्षा मेरठ जिले में 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रश्नपत्र खोलने से लेकर पूरी परीक्षा होने तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाह्य कक्ष निरीक्षक और 50 प्रतिशत आंतरिक कक्ष निरीक्षक रहेंगे। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले आना हाेगा। कक्ष निरीक्षकों व अन्य स्टाफ को अपने मोबाइल फोन केंद्र व्यवस्थापक के पास जमा कराना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रश्न पुस्तिका एवं उत्तर पत्रकों के ट्रक व बंडल खोलने का काम दो कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति में लाइव सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा समाप्ति के बाद उनकी ओएमआर उत्तर पत्रकों की तीनों प्रतियों को अलग-अलग करके अभ्यर्थियों की संख्या से मिलान करके नीले रंग की प्रति अभ्यर्थी को दी जाएगी। बची हुई गुलाबी व हरे रंग की प्रतियां केंद्र व्यवस्था को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed