फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tenant died due to heart attack

Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। शाम को थाने में किया हंगामा।

Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
tenant died due to heart attack
हार्टअटैक से किराएदार की मौत
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला हीरालाल में किराए के मकान में रहने वाले बिजेंद्र (47) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी और पुत्रों ने पड़ोसी किराएदार पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी किराएदार दंपती को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों ने थाने में हंगामा किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया।
मोहल्ला हीरालाल में चंदन के मकान में बिजेंद्र पुत्र विश्वनाथ परिवार के साथ किराए पर रहता था। इसी मकान में दूसरा परिवार भी किराए पर रहता है। दोनों परिवार की महिलाओं में गीले कपडे़ हटाने को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई थी। दूसरे किराएदार का कहना है कि उसने विवाद बढ़ता देख पुलिस से संपर्क का प्रयास किया। फोन नहीं मिलने पर पति-पत्नी थाने आ गए। वह तहरीर लिख ही रहे थे कि पुलिस को सूचना मिली की बिजेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिजेंद्र की पत्नी व पुत्र रोहित का आरोप है कि पड़ोसी किराएदार के कपडे़ टंकी के पास टंगे थे। उसे पानी भरना था। उन्होंने कपडे़ हटाने के लिए कहा तो पड़ोसी किराएदार की पत्नी झगड़ने लगी। आरोपी ने उसके पिता बिजेंद्र का गला पकड़कर सिंक में डाल दिया। इससे पिता की मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बिजेंद्र के पुत्र रोहित ने पड़ोसी किराएदार को नामजद कर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed