{"_id":"69e6937ede2ecf469e0463a3","slug":"temporary-sanitation-workers-sit-on-hunger-strike-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1165765-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अस्थायी सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अस्थायी सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में अस्थायी सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सोमवार सुबह भूख हड़ताल पर बैठ गए। जानकारी होने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह मौके पर पहुंच गए और चार दिन में नगर आयुक्त से उनकी बात कराकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वे अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ जाएंगे।
अस्थायी कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद और नवीन गेहरा का कहना है कि शहर की आबादी के अनुसार सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो रही है। कर्मचारियों के परिवारों को प्राथमिकता मिले, जिनके घर में कोई सदस्य रोजगार से वंचित है। स्वच्छता मित्रों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर करें, ईएसआई और आयुष्मान योजना का लाभ मिले। मृत्यु उपरांत आश्रित को समयबद्ध से आर्थिक लाभ व नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग भी है।
एक माह के भीतर ईएसआई और ईपीएफ का भुगतान कराने की बात कही गई है। स्वच्छता मित्र को पहचान पत्र, सुरक्षा उपकरण, औजार, ट्रैक सूट और वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की है। संघ ने 100 आउटसोर्स कर्मचारियों की जगह शहर के मानकों के अनुरूप नए भर्ती अभियान चलाने को कहा है। कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए, इसका पता लगते नगर स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों के बीच पहुंचे।