फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tempo driver beaten up for asking fare, SP threatened by claiming to be husband

Meerut News: महिला ने टेंपो चालक को पीटा, एसपी को पति बताकर दी धमकी

Wed, 15 Apr 2026 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver beaten up for asking fare, SP threatened by claiming to be husband
लावड़ - नगर पंचायत कार्यालय में ज्ञापन देते व्यापारी। स्रोत: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। लावड़-सोफीपुर मार्ग पर टेंपो में सफर कर रही एक महिला द्वारा किराया मांगने पर चालक से मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लावड़ कस्बा निवासी टेंपो चालक शुएब ने चौकी पर दी तहरीर में बताया कि एक महिला उसके टेंपो में सवार हुई थी। जब उसने किराया मांगा तो महिला ने अपने पति को एसपी बताते हुए रौब झाड़ना शुरू कर दिया। चालक का आरोप है कि महिला पहले में भी कई बार बिना किराया दिए जा चुकी है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, इस बार उसने कहा कि किराया देने पर ही आगे ले जाएगा अन्यथा नहीं। इसी बात से नाराज होकर महिला ने उसे पकड़ लिया और थप्पड़ मारते हुए अभद्रता की। आरोप है कि महिला ने उसे गोली मरवाने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने महिला को सख्त हिदायत देते हुए मामला शांत कराया। वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed