{"_id":"603e2b0749393060f67a66e4","slug":"temple-being-built-at-roadside-on-bijli-bimba-bypass-in-meerut-will-become-problem-in-road-widening","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बिजली बंबा बाईपास पर सड़क किनारे बन रहा मंदिर, सड़क चौड़ीकरण में फिर आएगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: बिजली बंबा बाईपास पर सड़क किनारे बन रहा मंदिर, सड़क चौड़ीकरण में फिर आएगी दिक्कत
Tue, 02 Mar 2021 05:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Mar 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
temple
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ सरकार हाईवे, एक्सप्रेस-वे, बाईपास के किनारे स्थित मंदिरों की मूर्तियों को किसी अन्य स्थानों पर स्थापित करने के मामले में विधानसभा में जवाब दे रही है। वहीं, दूसरी ओर ऐसे भी मामले हैं जहां सड़क किनारे अभी भी मंदिर निर्माण किया जा रहा है। ताजा मामला बिजली बंबा बाईपास का है।
यहां भड़ाना फार्म हाउस से 100 मीटर आगे दिल्ली रोड की ओर मंदिर निर्माण किया जा रहा है। भविष्य में सड़क चौड़ीकरण में दिक्कत आ सकती है। इसलिए संबंधित विभागों ने रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने एसडीम सदर को सूचना दी है। बिजली बंबा बाईपास को नगर निगम ने साइन बोर्ड लगाकर सीमा में बांट दिया है। हापुड़ रोड से चलते हुए नगर निगम की सीमा जुर्रानपुर गांव के रास्ते तक है। वहीं, फिर आम के बाग के बाद नगर निगम की सीमा शुरू होती है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने देखा रिकॉर्ड
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि इस हिस्से में नौ मीटर सड़क का अधिग्रहण किया गया था। अमीन द्वारा निकाले गए रिकॉर्ड के तहत ये सरकारी जमीन नहीं है।
लेकिन सड़क किनारे मंदिर निर्माण किया जाना गलत है। अगर बाद में सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा तो परेशानी होगी। ऐसे में इस पर अभी आपत्ति लगाई जा सकती है। इस मामले में प्रशासन को भी रिकॉर्ड के साथ सूचित किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/