फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   temple being built at Roadside on bijli bimba bypass in Meerut,will become problem in road widening

मेरठ: बिजली बंबा बाईपास पर सड़क किनारे बन रहा मंदिर, सड़क चौड़ीकरण में फिर आएगी दिक्कत

Tue, 02 Mar 2021 05:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Mar 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
temple being built at Roadside on bijli bimba bypass in Meerut,will become problem in road widening
temple - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ सरकार हाईवे, एक्सप्रेस-वे, बाईपास के किनारे स्थित मंदिरों की मूर्तियों को किसी अन्य स्थानों पर स्थापित करने के मामले में विधानसभा में जवाब दे रही है। वहीं, दूसरी ओर ऐसे भी मामले हैं जहां सड़क किनारे अभी भी मंदिर निर्माण किया जा रहा है। ताजा मामला बिजली बंबा बाईपास का है।
विज्ञापन


यहां भड़ाना फार्म हाउस से 100 मीटर आगे दिल्ली रोड की ओर मंदिर निर्माण किया जा रहा है। भविष्य में सड़क चौड़ीकरण में दिक्कत आ सकती है। इसलिए संबंधित विभागों ने रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने एसडीम सदर को सूचना दी है। बिजली बंबा बाईपास को नगर निगम ने साइन बोर्ड लगाकर सीमा में बांट दिया है। हापुड़ रोड से चलते हुए नगर निगम की सीमा जुर्रानपुर गांव के रास्ते तक है। वहीं, फिर आम के बाग के बाद नगर निगम की सीमा शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने देखा रिकॉर्ड
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि इस हिस्से में नौ मीटर सड़क का अधिग्रहण किया गया था। अमीन द्वारा निकाले गए रिकॉर्ड के तहत ये सरकारी जमीन नहीं है।


लेकिन सड़क किनारे मंदिर निर्माण किया जाना गलत है। अगर बाद में सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा तो परेशानी होगी। ऐसे में इस पर अभी आपत्ति लगाई जा सकती है। इस मामले में प्रशासन को भी रिकॉर्ड के साथ सूचित किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed