फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tejaswini, Vanya, and Nivan won gold medals in the swimming competition.

Meerut News: तैराकी प्रतियोगिता में तेजस्विनी, वान्या और निवान ने स्वर्ण पदक जीते

Mon, 31 Aug 2026 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Tejaswini, Vanya, and Nivan won gold medals in the swimming competition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डीपीएस स्कूल मेरठ में गेमरन ओपन डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें युवा तैराकों ने पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में तैराकों ने 25 और 50 मीटर फ्री स्टाइल, बैक स्ट्राेक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

अंडर-10 बालिका वर्ग में तेजस्विनी तोमर ने छह स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। वृत्ति ग्रोवर ने 25 और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक हासिल किया। अंडर-12 वर्ग में वान्या मिश्रा ने 25 और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीते। वाणी शर्मा ने फ्रीस्टाइल में रजत और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में निवान ने फ्रीस्टाइल और बैकस्ट्रोक में स्वर्ण, रचित ने फ्रीस्टाइल में रजत तथा विवांश तोमर ने ब्रेस्टस्ट्रोक और बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीते। वहीं अवनी ने अंडर-14 बालिका वर्ग की 25 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-8 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में मनीष राठी, जज उदयवीर सिंह, कोच गिरीश त्यागी, संदीप शर्मा, रिदम राठी और कुशल चौधरी समेत आयोजन टीम का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed