फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tehsildar of Kairana has been suspended in Shamli district of Uttar Pradesh

यूपी: कैराना के तहसीलदार सस्पेंड, पांच करोड़ के गबन का लगा है आरोप

Sat, 08 Feb 2020 03:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Feb 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar of Kairana has been suspended in Shamli district of Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

उत्तर प्रदेश के बदायूं में उप कोषागार में स्टांप बिक्री के करीब पांच करोड़ रुपये के गबन के मामले में शासन ने कैराना के तहसीलदार रनबीर सिंह को निलंबित कर दिया। उन्हें बरेली में मंडलायुक्त कार्यालय से अटैच किया गया है। वे कैराना में करीब डेढ़ साल से अधिक समय तक तैनात रहे।

विज्ञापन


तहसीलदार रनबीर सिंह की कैराना में छह जून 2018 को तैनाती मिली थी। तब से वे कैराना तहसीलदार के पर कार्यरत रहे। शुक्रवार को शासन ने तहसीलदार रनबीर सिंह को निलंबित कर उन्हें कैराना से हटाकर बरेली में मंडलायुक्त कार्यालय से अटैच कर दिया है। डीएम अखिलेश सिंह ने उनके स्थान पर प्रवीण कुमार को कैराना तहसीलदार पद पर भेजा है। बताया गया है कि 22 सितंबर 2015 से 13 सितंबर 2016 तक रनबीर सिंह बदायूं में तहसीलदार के पद पर तैनात रहे हैं। बदायूं कोषागार में स्टांप बिक्री को लेकर करीब पांच करोड़ के गबन के मामले का खुलासा पिछले साल नवंबर 2019 में हुआ था। इस मामले में 18 नवंबर 2019 को उपकोषागार के दो खजांची और एकाउंटेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। उस दौरान तहसीलदार पद पर होने के नाते रनबीर सिंह के खिलाफ भी जांच चल रही थी। इसी मामले में उन्हें निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन


बदायूं उपकोषागार में स्टांप बिक्री में करीब पांच करोड़ का गबन होने के समय में तहसीलदार रनबीर सिंह की बदायूं में पोस्टिंग थी। इस मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही थी। शासन ने उन्हें निलंबित कर मंडलायुक्त कार्यालय बरेली में अटैच किया गया है। तहसीलदार को निलंबन आदेश रिसीव करा दिया गया है। - अखिलेश सिंह, डीएम।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं उपकोषागार में स्टांप बिक्री के मामले में दो लोगों पर करीब पांच करोड़ का गबन करने के मामले में एफआइआर दर्ज हुई थी। उस समय वे वहां पर तहसीलदार पद पर तैनात थे। इस मामले की जांच चल रही है। शासन द्वारा उन्हें निलंबित करने की जानकारी मिली है। तैनाती के दौरान उन्हें किसी तरह के गबन के मामले की जानकारी नहीं हुई थी। - रनबीन सिंह, तहसीलदार।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed