फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager's body found in house, suspected of murder

घर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

Thu, 25 Nov 2021 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found in house, suspected of murder
घर में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर की संजय कालोनी में 14 साल की किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं चाचा ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता राज मिस्त्री का काम करते हैं। छह महीने पहले किशोरी की बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली थी। इससे परिजन खफा थे। साथ ही किशोरी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी थी। इसके चलते वह परेशान थी। बुधवार को उसने खिड़की के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने बताया कि किशोरी ने सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे उसके भाई ने फाड़कर फेंक दिया। भाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा था कि घरवाले आने जाने पर सख्ती करते थे। इसी कारण वह जान दे रही है। वहीं किशोरी के चाचा का कहना था कि उन्हें हत्या की आशंका है, घटना की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed