{"_id":"5fafd23e8ebc3e9c0031e5b2","slug":"teenager-molested-by-a-man-in-shamli-district-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के शामली में किशोरी से दुष्कर्म, बहाने से दोस्त के घर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के शामली में किशोरी से दुष्कर्म, बहाने से दोस्त के घर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
Sat, 14 Nov 2020 06:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Nov 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को एक किशोरी के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बहाने से अपने दोस्त के घर बुलाया और वहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य घटना में पांच साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कैराना थानाक्षेत्र में शनिवार को क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ क्षेत्र के ही एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म की वारदात करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। आरोप है कि किशोरी अपने घर में अकेली थी इसी दौरान रिजवान नाम का व्यक्ति उसे किसी काम के बहाने से अपने दोस्त के घर ले गया। जहां रिजवान के दोस्त आफताब ने किशोरी से दुष्कर्म किया, घटना के बारे में किसी को बताने पर देख लेने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं क्षेत्र की ही एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आरोपी फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।