फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager missing from madrasa, family appeals for help

Meerut News: मदरसे से किशोर लापता, परिजनों ने लगाई गुहार

Wed, 08 Apr 2026 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Teenager missing from madrasa, family appeals for help
सरधना। अयान का फाइल फोटो। परिजन
सरधना। कस्बे के मोहल्ला छावनी से किशोर अयान (16) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन

फैसल पुत्र असलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई अयान पास के ही एक मदरसे में रहकर पढ़ाई करता है। रोजाना खाना खाने घर आता था। छह अप्रैल को वह घर आया और कपड़े लेकर वापस मदरसे के लिए निकल गया लेकिन अगले दिन सुबह मदरसे से सूचना मिली कि वह रात में वहां पहुंचा ही नहीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में किशोर घर आता और फिर वहां से जाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की जल्द से जल्द तलाश कर बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed