फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   teenager girl left in lalkurti area

झारखंड की किशोरी को बेचकर फरार हुई महिला

Sun, 26 Sep 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
teenager girl left in lalkurti area
झारखंड की किशोरी को लालकुर्ती में छोड़ा
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली की एक महिला झारखंड निवासी किशोरी को लालकुती क्षेत्र में बेचकर फरार हो गई। कई दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ मारपीट भी की गई। शुक्रवार देर रात किशोरी चुपके से घर से निकल गई। सुबह एक व्यक्ति की मदद से वह थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला किशोरी की मौसी बताई जा रही है।
लालकुर्ती थाना पुलिस शुक्रवार देर रात गश्त पर थी। कचहरी की ओर आने वाले रास्ते पर पुलिस ने एक किशोरी को देखा। वह बेहद डरी थी। बात की तो वह रोने लगी। जैसे तैसे उसे पास के एक घर में सुला दिया गया। शनिवार सुबह उस घर का स्वामी किशोरी को लेकर थाने आ गया। यहां किशोरी ने बताया कि उसकी मौसी दिल्ली में रहती है। कुछ समय पहले वह उसे झारखंड से दिल्ली लेकर आ गई और फिर यहां लाकर एक घर में छोड़ दिया। किशोरी ने बताया कि उस घर में उसे बांधकर रखा गया। जबरन घर का काम भी कराया। घर का हर एक व्यक्ति उससे मारपीट करता था। वह वापस घर जाने की बात कहती तो उसे और ज्यादा पीटा जाता।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी से उस घर के बारे में पूछा तो वह स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पाई। लालकुर्ती पुलिस उस घर का पता लगा रही है, जहां किशोरी को रखा गया। एक नंबर पुलिस को मिला है जिस पर एक महिला बात कर रही है। उस महिला ने दो दिन के भीतर मेरठ आकर मिलने का भरोसा दिलाया है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि किशोरी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार को उसे आशा ज्योति केंद्र या फिर बाल संरक्षण गृह भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed