{"_id":"66907d264cf6a157a206b1dd","slug":"teen-molested-after-entering-house-assaulted-on-protest-laward-news-c-42-1-smrt1030-102273-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने एक घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकला। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवकों की धुनाई कर दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शुक्रवार सुबह थाना भावनपुर के पंचगांव अमरगढ़ी निवासी मोनू अपने साथी चितौड़ा थाना खतौली निवासी कृष्णा व अनुज के साथ दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा। तीनों युवक एक किशोरी के घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान किशोरी ने शोर मचा दिया। इस पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों और परिजनों को आता देख आरोपी तीनों युवक भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने मोनू व कृष्णा को पकड़ लिया, जबकि अनुज मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने दोनों युवकों की धुनाई कर दी। मारपीट में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मोनू को प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कृष्णा को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।