{"_id":"5f42c8028ebc3e61e46e5894","slug":"teacher-of-dewan-pubilc-school-sucide-meerut-news-mrt497661059","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल के डांस टीचर ने की आत्महत्या, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल के डांस टीचर ने की आत्महत्या, सामने आई ये वजह
Mon, 24 Aug 2020 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल दिल्ली रोड के डांस शिक्षक धर्मपुरी सदर निवासी आशीष कुमार (29) पुत्र राकेश कुमार ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी लगने पर सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही पीड़ित परिवार के लोग शव को ले जा चुके थे।
थाना प्रभारी सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता के अनुसार आशीष कुमार दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल में डांस टीचर थे। प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि आर्थिक तंगी की वजह से आशीष ने यह कदम उठाया।
पीड़ित परिवार ने बताया कि आशीष को कई माह से स्कूल से वेतन नहीं मिला था, जिसके चलते आशीष काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। परिजनों ने इससे आगे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/