{"_id":"63ed446c9e7faf11fb082744","slug":"tb-patient-search-campaign-will-start-from-february-20-meerut-news-c-14-1-mrt1001-120289-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: 20 फरवरी से शुरू होगा टीबी रोगी खोज अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: 20 फरवरी से शुरू होगा टीबी रोगी खोज अभियान
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 20 फरवरी से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान पांच मार्च तक चलेगा। जिले की करीब 40 लाख आबादी में से 20 प्रतिशत आबादी को कवर किया जाएगा। इसके लिए 250 टीमें बनाई गई हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गुलशन राय ने बताया कि अभियान के लिए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर टीबी के साथ शुगर, एचआईवी के मरीजों की भी तलाश करेंगे। एसीएफ अभियान के अंतर्गत खोजे गए संभावित क्षय रोगियों का जिला क्षय रोग अधिकारी समीक्षा एवं मूल्यांकन करेंगे। ब्यूरो