मेरठ में तांत्रिक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, पीड़िता की मां का इलाज करने घर आया था आरोपी
मेरठ में एक गांव में महिला का उपचार करने गए तांत्रिक ने रात में उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां की तबियत खराब रहती है। गांव आलमपुर निवासी झाड़ फूंक करने वाला राहुल उसकी मां का उपचार कर रहा है। 30 अगस्त की रात आरोपी उसकी माता का उपचार करने उनके घर आया था और रात में वह उनके घर ही रुक गया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: पति ने पहले पत्नी को फिर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर
आरोप है कि रात को वह मौका देखकर उसके कमरे में घुस आया। आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे धमकियां दी। सुबह पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। वे पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पीडिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।