फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspended teacher affiliated with the school as desired

निलंबित शिक्षक को मनचाहे स्कूल से किया संबद्ध

Thu, 26 Nov 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Suspended teacher affiliated with the school as desired
निलंबित शिक्षक को मनचाहे स्कूल से किया संबद्ध
विज्ञापन

हस्तिनापुर। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक को निलंबित करने के बाद उसे उसके मनचाहे स्कूल से संबद्ध किया गया है। कार्रवाई के नाम पर मनचाहे स्कूल में संबद्धता मिलने का मामला शिक्षा जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामला हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव छोटी चामरोध के प्राथमिक विद्यालय का है, जहां तैनात एक शिक्षक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सेटिंग कर अपने को मनचाहे स्कूल से संबद्ध करा लिया है। जानकारी लेने पर पता चला कि खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी हस्तिनापुर ज्ञानचंद ने क्षेत्र के ग्राम छोटी चामरोध में मौजूद प्राथमिक विद्यालय में 6 नवंबर को गुपचुप तरीके से निरीक्षण किया था। जिसमें विद्यालय में तैनात एक शिक्षक मौके पर अनुपस्थित मिला था। पता लगा कि 2 से 6 नवंबर तक विद्यालय से उक्त शिक्षक लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। मानव संपदा पोर्टल पर भी किसी प्रकार के अवकाश की कोई सूचना दर्ज नहीं की गई थी, जो कि घोर लापरवाही और विभागीय नियमों की अवहेलना थी। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित की गई थी। निलंबन काल की अवधि में उक्त अध्यापक को प्राइमरी विद्यालय समयपुर विकासखंड क्षेत्र के रजपुरा में संबद्ध कर दिया गया और निलंबन प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को दी गई। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि शिक्षक के मौके पर अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई तो हुई, परंतु इस कार्रवाई में उसे उसके मनचाहे स्कूल से संबद्ध कर दिया गया। अमर उजाला के पास रजपुरा स्कूल से संबद्ध किए जाने के आदेशों की प्रति है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर शिक्षक को संबद्ध करना था तो विकासखंड के किसी एकल या अन्य विद्यालय में ही संबद्ध किया जा सकता था। निलंबित किए गए शिक्षक पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखाई गई।
विज्ञापन

वर्जन
शिक्षक अभी निलंबित चल रहा है। अभी उसकी कोई तैनाती या किसी स्थान पर संबद्ध नहीं किया गया है। - सत्येंद्र ढाका, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed