फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspected murder: Former judge's body found in Dhaulana Hapur, rope was tied to hand

हत्या की आशंका: पूर्व जज का शव धौलाना में मिला, हाथ में बंधी थी रस्सी, शरीर पर थे चोट के निशान

Tue, 02 Jul 2024 11:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jul 2024 11:08 AM IST
सार

27 जून को मेरठ से लापता पूर्व जज रवि मल्होत्रा का शव हापुड़ के धाैलाना में मिला। हाथ में बंधी रस्सी और चोट के निशान देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Suspected murder: Former judge's body found in Dhaulana Hapur, rope was tied to hand
पूर्व जज का फाइल फोटो व माैके पर परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 जून को मेरठ से लापता पूर्व जज रवि मल्होत्रा (65) का शव सोमवार दोपहर धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में गंगनहर स्थित झाल में अटका मिला। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकाला।   

विज्ञापन


रवि मल्होत्रा के हाथ में बंधी रस्सी और चोट के निशान देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। हापुड़ पुलिस ने सूचना मेरठ पुलिस को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। किशोर न्यायालय के पूर्व जज रवि मलहोत्रा मेरठ की मधुबन कॉलोनी में रहते थे।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र भानू मल्होत्रा ने बताया कि 27 जून की शाम करीब साढ़े चार बजे उनके पिता घर से बिना कुछ बताए कार लेकर निकले थे। लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे तो उन्हें चिंता हुई। अगले दिन रवि मल्होत्रा की कार मेरठ के जानी खुर्द में गंगनहर के किनारे खड़ी मिली थी। कार में चाबी, मोबाइल, पर्स आदि मिले थे। लेकिन चार दिन तक उनका कोई पता नहीं चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद ही तलाश रहे थे परिजन 
परिजन ने मेरठ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से तलाश नहीं किया। नहर में आत्महत्या या हत्या की आशंका को देखते हुए सोमवार को परिजन नहर में तलाशते हुए धौलाना पहुंचे और देहरा झाल में शव फंसा देख सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि जज की हत्या हुई या फिर अन्य कारणों से माैत हुई है।

एक हाथ में बंधी थी रस्सी 
नहर में बहकर आए रवि मल्होत्रा के शव के एक हाथ में रस्सी बंधी हुई थी। जबकि सिर और पेट पर घाव थे,  पुलिस कई दिन पुराना शव होने के कारण चोट के निशान आने की बात कर रही है। लेकिन हाथ में बंधी रस्सी हत्या और अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। बताया गया है कि करीब तीन फुट की प्लास्टिक की रस्सी से उनका हाथ बंधा था। आशंका है कि हत्या कर उनका शव नहर में फेेंका गया। हालांकि पुत्र ने किसी से रंजिश या झगड़े की सूचना से इन्कार किया है।
 

प्लाट लेने की योजना बना रहे थे रवि मल्होत्रा
बेटे भानू ने बताया कि पिता मेरठ में भोले की झाल पर एक प्रोपर्टी डीलर के माध्यम से प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे थे। उन्होंने वहां जाने की बात कही थी। यही सोचकर भानू झाल पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें पिता की कार मिली। यहां लगे एक सीसीटीवी में भी पिता सड़क किनारे टहलते नजर आए।

सीसीटीवी में अकेले दिखे थे
पुलिस का कहना है कि भोला झाल चौकी पर सीसीटीवी में एक व्यक्ति गंगनहर की और जाते दिखाई दिया था। फुटेज साफ नहीं थी। लेकिन बेटे ने पहचान कर ली। बताया गया कि वह कुछ माह से मानसिक परेशान थे।

मृतक के पुत्र ने शव की शिनाख्त की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। मेरठ पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। -स्तुति सिंह, सीओ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed