फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sushil Singhar wrote 25 lakh Ram names in 17 years in Meerut

UP: सुशील सिंघल ने 17 साल में 25 लाख राम नाम लिखे, अयोध्या में रामलला के टेंट में दर्शन कर लिया था संकल्प

Tue, 09 Jan 2024 12:27 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jan 2024 12:27 AM IST
सार

Meerut News : सुशील सिंघल ने 17 साल में 25 लाख राम नाम लिखे है। बताया गया कि उन्होंने अयोध्या में रामलला के टेंट में दर्शन करने के दौरान यह संकल्प लिया था।

विज्ञापन
Sushil Singhar wrote 25 lakh Ram names in 17 years in Meerut
परिवार के साथ सुशील सिंघल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से शम्भूनगर निवासी सुशील सिंघल 17 साल से राम नाम लिख रहे है। वे अब तक 25 लाख राम नाम लिख चुके हैं। वो राम नाम लिखे पत्रकों को राम नाम बैंक में जमा करेंगे। ये पत्रक अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन


भट्ठा व्यवसायी 67 वर्षीय सुशील सिंघल ने वर्ष 2007 में अयोध्या जाकर टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे। तब उन्होंने राम नाम लिखने का संकल्प लिया कि जब तक भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बनेगा, वो राम नाम लिखते रहेंगे। यह भी संकल्प लिया था कि वो मंदिर बनने पर ही अपने परिवार के साथ फिर से रामलला के दर्शन करने जाएंगे। तभी से बीते 17 साल से वो राम नाम लिख रहे है। अभी तक वो 25 लाख राम नाम लिख चुके हैं।

विज्ञापन

इनमें से 15 लाख राम नाम के पत्रक वो चार साल पहले ऋषिकेश में गीता प्रेस के राम नाम बैंक में जमा करा चुके हैं। बाकी दस लाख राम नाम के पत्रक वो अब राम नाम बैंक में जमा कराएंगे। जहां से ये पत्रक अयोध्या भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में भेजे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वो जब भी खाली समय मिलता है, राम नाम लिखते है। प्रतिदिन एक हजार से लेकर चार हजार तक राम नाम लिखते है। परिवार में उनकी पत्नी रेखा सिंघल, बेटा कपिल सिंघल, पुत्रवधू वर्षा सिंघल, पौत्री आध्या व ह्दया भी आस्थावान है। बेटा कपिल सिंघल भी प्रतिदिन राधे-राधे लिखते है और प्रत्येक महीने बांकेबिहारी के दर्शन को वृंदावन जाते है।

यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना

विज्ञापन

सुशील सिंघल ने बताया कि अब भगवान श्रीराम का मंदिर बनने और उनकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने पर वो परिवार समेत भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। संकल्प पूरा हो गया, मगर राम नाम में ऐसा रम गए है कि अब भी रोजाना राम नाम लिखते है। उन्होंने बताया कि अब वो ज्ञान वापी और मथुरा में श्रीकृष्ण के मंदिर बनने का संकल्प लेकर राम नाम लिखते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed