अंधविश्वास: जहरीले कीड़े के काटने से हुई मौत, अंतिम संस्कार रोककर चार घंटे कराई झाड़-फूंक
परिवार ने अंतिम संस्कार को बीच में ही रोककर चार घंटे तक झाड़ फूंक कराकर युवक का जिंदा करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन युवक लेकिन, इसे लेकर गांव में अलग अलग चर्चाएं हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम शेरगढ़ निवासी सोनू 28 वर्ष पुत्र किशोरी सिंह शुक्रवार रात घर में सो रहे युवक को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने झाड़फूंक करने वाले को बुलाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आनन फानन में अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान शनिवार शाम को युवक की मौत हो गई।
शनिवार को देर शाम शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं रविवार की सुबह शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि अंधविश्वास के चलते रिश्तेदार के कहने पर फिर से इलाज व झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक को बुला लिया गया। तांत्रिक के आने की खबर गांव में फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण शमसान घाट पर तंत्र विद्या देखने के लिए पहुंच गए।
तांत्रिक ने गांव से बाहर बने शमशान में अपनी तांत्रिक विद्या से मृत सोनू को जीवित करने के लिए करीब चार घंटे तक भरसक प्रयास किया, लेकिन मृत शरीर मे कोई हरकत नही हुई। चार घंटे चली तंत्र विद्या के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने गांव के बाहर शमशान घाट पर मृतक के शव को दफन कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी नीतू व दो वर्षीय बेटी को बिलखता छोड़ गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/