फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suicide: I am going to die, youth left after writing a note, scooty found at river side

Suicide: मरने जा रहा हूं.. अम्मी, आशु भाई अपना ख्याल रखना! लिखकर निकला युवक, गंगनहर पर मिली स्कूटी

Tue, 02 Jul 2024 05:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jul 2024 05:02 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से लापता युवक की स्कूटी गंगनहर पुल पर खड़ी मिली। उसने घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

विज्ञापन
Suicide: I am going to die, youth left after writing a note, scooty found at river side
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से लापता युवक की स्कूटी गंगनहर पुल पर खड़ी मिली। परिजन ने उसके गंगनहर में कूदकर खुदकुशी करने की आशंका जताई है। घर में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि बदमाशों के हाथों मरने से बेहतर है कि खुदकुशी कर लूं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से युवक को तलाश रही है।

विज्ञापन

 

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी मोहम्मद सालिम पुत्र मोहम्मद कामिल सोमवार सुबह लापता हो गया था। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली में रह रहे रिश्तेदारों को नानू गंगनहर पुल पर उसकी स्कूटी खड़ी मिली। सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंच गए और उसके गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई। मौके पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मांग रही थी रुपये
लिसाड़ी गेट थाने में दी तहरीर में मोहम्मद कामिल ने बताया कि सालिम रिश्तेदारी में किसी लड़की से फोन पर बात करता था। बाद में उसने बात करनी बंद कर दी। लड़की लगातार उससे बात कर रही थी। बात न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। उसे 50 हजार रुपये की मांग भी कर रही थी। इस मामले में बीते शनिवार को पुलिस भी आई थी। तब से ही सालिम डरा हुआ था। इसके बाद सोमवार को सालिम अपनी वीडियो बनाकर सुसाइड नोट छोड़कर घर से स्कूटी पर सवार होकर चला गया।
 
विज्ञापन

अम्मी, आशु भाई अपना ख्याल रखना
सालिम ने घर पर छोड़े सुसाइड नोट में लिखा कि आशु भाई व अम्मी मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से तुम्हें बदमाशों से मरवाने की धमकी दी जा रही है। बदमाशों के हाथों से मरने से बेहतर है कि मैं खुदकुशी कर लूं। इसके बाद आरोपी तुम्हें ब्लैकमेल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed