फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sugercane sub commissnor inspection ganna kriy kendre

उप गन्ना आयुक्त ने किया क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण

Thu, 20 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
sugercane sub commissnor inspection ganna kriy kendre
रोहटा। उप गन्ना आयुक्त मेरठ मंडल ने बुधवार को क्षेत्र के कई गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। किसानों ने गन्ने का भुगतान ना मिलने और डबल बॉड, भूमि रकबा ज्यादा फीड कराने संबंधी अनियमितताओं की शिकायत की।
विज्ञापन

मेरठ मंडल के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बुधवार की दोपहर नंगलामल चीनी मिल के शाहजैनपुर सी, आजमपुर बी, अरनावली और दमगढ़ी मिर्जापुर क्रय केंद्रों पर पहुंचे और कांटों की जांच पड़ताल की। उन्होंने तौल लिपिक से घटतौली पकड़े जाने की अवस्था में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। किसानों ने उपगन्ना आयुक्त बजाज शुगर मिल किनौनी और नंगलामल चीनी मिल पर साढ़े तीन माह का बकाया गन्ना भुगतान में देरी की शिकायत कही। किसानों ने गन्ना एप प्रणाली को समिति के कुछ कर्मचारी सांठगांठ कर पूर्व में संचालित कृषकों के नए बॉन्ड बनाकर माफिया को दोहरा लाभ दे रहे हैं। किसानों ने बताया कि गांव पूठखास, अरनावली, आजमपुर, डूंगर, दमगढ़ी, मीरपुर, रासना आदि में गन्ना समिति के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। किसानों ने ईआरपी प्रणाली और एसएमएस के माध्यम से गन्ने की पर्ची पर मिलो द्वारा की जा रही तोल की सराहना की। उप गन्ना आयुक्त ने किसानों के द्वारा की गई शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों के बकाया भुगतान को चीनी मिलों से दिलाया जाएगा। निरीक्षण के बाद उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने गांव दमगढ़ी में एक किसान के यहां पहुंचकर खेत में बुवाई किए गए गन्ने की पौधशाला का मुआयना किया। किसानों से गन्ने के साथ सरसों, प्याज, दलहन आदि की बुवाई कर दोहरा लाभ लेने की बात कही। उन्होंने किसानों से यूरिया, डीएपी व कीटनाशक दवाइयों की भरमार पर अंकुश लगाने के लिए जैविक खाद का प्रयोग करने की सलाह दी। इस दौरान बीज उत्पादन अधिकारी विनीत कुमार, सांख्यकी अधिकारी डॉ. अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed